• Thu. Mar 12th, 2026

मुखिया मनोज कुमार ने पोशाक का किया वितरण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 20, 2022

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बरही प्रखण्ड के करियातपुर पंचायत के शिवपुर में संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मुखिया मनोज कुमार के हाथों 34 बच्चों को पोशाक दिया गया। जहां मुखिया मनोज कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ठंड को देखते हुए यह पोशाक वितरण किया, बच्चे सदैव इसे पहनकर स्कूल आए व सदेव ठंड से बचें। उन्होंने शिक्षा का बल देते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चों को स्कूल आना चाहिए व शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। शिक्षा से ही हम अपना भविष्य संवार सकते हैं। पोशाक वितरण समारोह में स्कूल के अध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव संजू कुमारी, शिक्षिका नसीमा परवीन, बैजंती देवी, वार्ड सदस्य मनोवर अंसारी, मोहन प्रजापति, बंगाली रविदास, पोशाक पाने वाले बच्चों में अकमल, अंशु, शिवम्, प्रिंस,पवन, प्रवीण,सोनू, मनान, महताब, इसरत, व अन्य बच्चों को पोशाक उपलब्ध कराए गए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *