• Sun. Mar 15th, 2026

मुखिया नीलम देवी ने बच्चों के बीच किया पोशाक का वितरण शिक्षा से ही स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है : नीलम देवी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 17, 2023

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बरही प्रखंड अंतर्गत बसरिया पंचमाधव पंचायत के जरहिया उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में मुखिया नीलम देवी ने बच्चों के बीच पोषाक वितरण किया। इस दौरान पोशाक पाकर छात्र काफी खुश नजर आए। मौके पर मुखिया नीलम देवी ने कहा कि इससे छात्रों में शिक्षा के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ेगी। शिक्षा से ही स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को हरसंभव अपने कर्तव्यों का पालन कर बच्चों को बेहतर शिक्षा देंने एवं अभिभावकों से बच्चों को साफ सुथरा पोषाक पहनाकर समय से स्कूल भेजने की अपील की। मौके पर प्रधानाध्यापक, शिक्षक, समाजसेवी एवं अभिभावक उपस्थित रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *