• Sun. Mar 8th, 2026

मुखिया नही सुनते गांव के आम लोगो की बात इसी बात को लेकर कर रहे प्रदर्शन।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 18, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: झाझा प्रखंड क्षेत्र के बाराकोला पंचायत के वार्ड संख्या पांच दुधरवा गांव में रह रहे ग्रामीणों को सुविधा नही मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरूवार को मूलभूत सुविधा दिये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण चंद्र सोरेन,नीता सोरेन,श्रवण हांसदा,बहनु बस्की आदि ने बताया कि हमलोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना का लाभ नही मिल पा रहा है जिससे योजना से वंचित है।हमलोगों को न तो आवास योजना का लाभ मिला है न ही सड़क न ही पेंशन योजना का लाभ मिल पा रहा है।लोगों ने बताया कि पंचायत के मुखिया सिर्फ वोट लेने के वक्त आया और उसके बाद मुखिया दुबारा हमलोगों के पास नही आया है।मुखिया सिर्फ वोट से मतलब रखा और चुनाव जीतने के बाद हमलोगों की बात सुनने के लिये नही आया न हीयह देखने आया कि हमलोग किस स्थिति में रहते है।इस भीषण ठंड में हमलोगों को कंबल भी नही मिल पाया है।लोगों ने कहा कि हमलोगों के पास खेतीबारी भी नही है न ही पेयजल कीसुविधा है जिसके कारण हमलोगों के सामने कई तरह की परेशानिया उत्पन्न हो गई है।मुखिया का साफ तौर पर कहना है कि आपलोग से वोट नही मिला है जिसके कारण आपलोगो की समस्या नही सुनी जायेगी।वही ग्रामीणों ने कहा कि हमलोग सरकार से मांग करते है कि बिजली,सड़क,पेयजल सहित अन्य कई योजना का लाभ हमलोगों को दिया जाये।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *