• Thu. Feb 26th, 2026

मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी आग, चौथी मंजिल से कूदकर छात्रों ने बचाई जान, 4 घायल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 16, 2023

 

*नयी दिल्ली :* दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई. आग आज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लगी. कोचिंग सेंटर में आग लगी देख छात्रों में हड़कंप मच गया.
छात्र चीख-पुकार मचाने लगे. आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई.

सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाना और छात्रों का रेस्क्यू करना शुरू किया.

मौके पर फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं.
बताया जा रहा है कि आग बिजली के मीटर में लगी थी, जिससे पूरे कोचिंग सेंटर में धुआं भर गया. डर के मारे छात्रों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई. इस दौरान चार छात्र घायल भी हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर 11 फायर टेंडर आग बुझाने में जुटे हैं.

स्थानीय लोग भी छात्रों को कोंचिग सेंटर से बाहर निकालने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम की मदद कर रहे हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *