• Tue. Mar 10th, 2026

मीरा देवी के खिलाफ वार्ड के सदस्यों ने किया कार्यवाही की मांग

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 18, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी
सदर प्रखंड लखीसराय को आवेदन देकर ग्राम पंचायत राज महिसोना के उपमुखिया मीरा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इन अविश्वास प्रस्ताव पत्र में इनलोगो ने लिखा कि हमलोग ग्राम पंचायत राज महिसोना के निर्वाचित वार्ड सदस्य है। जब से मीरा देवी ग्राम पंचायत राज महिसोना का उपमुखिया बनी है तब से उनके द्वारा पंचायत अधिनियम के प्रावधानो के अनुसार एक भी बैठक नही बुलाई गई है। वार्ड सदस्यों के बीच वैव मनुष्यता फैलाकार भेदभाव किया जाता है और वार्ड में पारित योजनाओं को वार्ड सदस्यों के बीच नियमित रुप से पुर्ण नही किया गया है। मुखिया जी से मिली भगत कर योजनाओं को तथा प्राप्त निधि को समान रूप से सभी वार्ड सदस्यों के बीच कभी भी वितरण नही किया गया है और न ही उनके द्वारा किसी वार्ड सदस्यों को मान-सम्मान दिया गया है। इन्ही सब कारणों के कारण आज हम सभी ग्राम पंचायत राज महिसोना के निर्वाचित वार्ड सदस्यगण एकजुट हो अपने पंचायत के उपमुखिया मीरा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहे है। ग्राम पंचायत राज महिसाना के उपमुखिया मीरा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार कर कार्यवाही की मांग इनलोगो ने की। वार्ड सदस्य में वार्ड 6 गोपाल रजक,वार्ड 13 कुंदन कुमार,वार्ड 1 रानी देवी,वार्ड 6 विशाल राज, वार्ड 9 वसंत मांझी,कल्पना कुमारी, वार्ड 3 मोनी देवी,वार्ड 4 रेणु देवी शामिल थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *