• Thu. Feb 26th, 2026

मासस जिला कमेटी की बैठक सम्पन्न

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 4, 2023

रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

केंदुआ (धनबाद) आज दिनांक 4 जून 2023 को मार्क्सवादी समनव्य समिति की एक बैठक मासस केंद्रीय कार्यालय, टेंपल रोड, पुराना बाजार में मासस जिला अध्यक्ष बिंदा पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई l जिसकी संचालन जिला सचिव दिलीप महतो ने की l बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कामरेड ए के राय का जयंती पर 15 जून को मासस पार्टी मुख्यालय धनबाद में सुबह 10:00 बजे से एक सेमिनार का आयोजन किया गया है l 25 जून को जिला स्तरीय प्रमुख कार्यकर्ताओं का मासस की “दिशा एवं दशा” पर निरसा मासस कार्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया हैं l जिसमें आगे की सांगठनिक रणनीति तय की जाएगी l उड़ीसा के बालासोर में रेल हादसा में मृत एवं घायल यात्रियों के प्रति शोक प्रस्ताव लिया गया तथा उनके परिवार वालों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई l राष्ट्रीय कुश्ती विजेता महिला पहलवानों के साथ भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह द्वारा यौन उत्पीड़न की निंदा करते हुए, उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हैं l साथ ही उक्त धरनार्थीयों में महिलाएं एवं देश की बेटियों के साथ किए गए पुलिसिया दुर्व्यवहार की घोर निंदा करती है l वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के तानाशाही एवं निजी करण का नंगा नाच कोल इंडिया में 69% शेयर निजी कंपनियों को बेचने का विरोध करती है l साथ ही कॉमरेड ए के राय द्वारा बताए गए संघर्ष एवं प्रतिरोध के रास्ते में चलकर ही इस समस्या से मुक्ति का एक मात्र रास्ता है l
बैठक में मुख्य रूप से सुभाष चटर्जी, सुभाष सिंह, पवन महतो, हीरालाल महतो, विजय पासवान, नरेश पासवान,मुक्तेश्वर महतो, टूनटून मुखर्जी, मुमताज अंसारी, राजकुमार महतो, राणा चटराज, राकेश सिंह,भगत राम महतो, अजय महतो, मंटू महतो, विश्वजीत राय, बूटन सिंह, राजेश बिरुआ, चौधरी भुइँया, मुन्ना खान, संजय पासवान आदि शामिल थे l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *