

मारवाड़ी युवा मंच एवं राउंड टेबल के और से बाल कावड़ यात्रा चिरकुंडा नदी से सैकड़ो की संख्या में बच्चे 8 साल से 14 साल तक के बालक बोल बम का हर हर महादेव ओम नमः शिवाय आदि का नारा लगाते बढ़ रहे थे पूरी जनता देख आनंद का अनुभव कर रही थी सनातन संस्कृति को बचाने के लिए बच्चों में यह नई चेतना देखते ही बन रही थी ।दृश्य को देख मानो ऐसा लग रहा था की चिरकुंडा की धरती बाबा बैजनाथ धाम एवं बाबा बासुकीनाथ की याद को ताजा कर रही थी ।

यह यात्रा पिछले 3 वर्षों से चिरकुंडा से शुरू होकर देश के अनेक शहरों में गांव में चालू हुई है ।यहां तक की नेपाल में भी यह यात्रा बाल कावड़ यात्रा चल पड़ी है । कार्यक्रम में पूरे चिरकुंडा आसनसोल नियामतपुर धनबाद आदि जगहों से बच्चे आए हुए थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच एवं राउंड टेबल के कार्यकर्ता की भूमिका अच्छी रही । विपुल शर्मा,प्रणव गढ़यान, तुषार अग्रवाल आदित्य गढ़यान, अभिषेक जिंदल मुकुल खरकिया पंकज अग्रवाल मिट्ठू गढ़यान, राउंड टेबल के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल पुनीत लाल अभिषेक गढ़यान, प्रिया गढ़यान, सेजल गढ़यान, उमंग अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, अनुराग गढ़यान, टोनी अगरवाल के अलावा अभिभावक स्वरूप श्री विनोद अग्रवाल, नीलय गढ़यान,सरवन अग्रवाल, कृष्ण लाल रुंगटा, दिनेश अग्रवाल की भूमिका अच्छी रही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
