• Mon. May 4th, 2026

मारपीट व हत्या के प्रयास मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

admin's avatar

Byadmin

May 4, 2026
crescent ad

 

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र से एक महत्वपूर्ण कार्रवाई सामने आई है, जहां पुलिस ने मारपीट एवं हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवीनगर थाना अंतर्गत ग्राम नाऊर में दर्ज कांड में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त हिमांशु कुमार पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नाऊर गांव निवासी हिमांशु कुमार पांडेय,

पिता ब्रजेश पांडेय के रूप में की गई है। इस कार्रवाई को नवीनगर थाना के एसआई राजेंद्र पासवान के नेतृत्व में सशस्त्र बल के सहयोग से अंजाम दिया गया।

पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त को उसके ठिकाने से धर दबोचा।थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मारपीट एवं हत्या के प्रयास से संबंधित मामला दर्ज है, जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ की गई, जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *