
झारखंड
पलामू: शादी के बाद वह खुशहाल जिंदगानी बिता रही थी। मायके आई तो बड़ा कांड कर गई। उसने अपने पहले प्यार को मौत के घाट उतार दिया। वहीं पुराने आशिक नयन कुमार सिंह की डेड बॉडी को जंगल में दफना दी। इस पाप में बहन का साथ उसके दो भाइयों ने दिया। पुलिस ने तीनों भाई-बहन को धर दबोचा और सलाखों के पीछे डाल दिया। गिरफ्तार बहन ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल किया और नयन की हत्या के पीछे छिपे सारे राज उगल डाले। उसने पुलिस को बताया कि शादी से पहले नयन कुमार सिंह के साथ उसका परेन प्रसंग था। इस बीच उसकी शादी छत्तीसगढ़ में हो गई। उसके मायके आने की खबर सुन नयन उससे मिलने उसके गांव तक पहुंच गया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। चोरी-छिपे वह उससे मिलने चली गई। भाइयों ने उसे देख लिया। भाइयों के गुस्से के आगे वह टूट गई और राज खोल गई कि शादी से पहले दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। शादी के बाद से ही नयन उसे ब्लैकमेल कर रहा है। यह सुन भाइयों का खून खौल गया। बहन की रजामंदी से तीनों ने मिलकर नयन को मौत के घाट उतार दिया। कांड करने के बाद बहन अपने ससुराल चली गई। उसका मायके पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के बरसैयता गांव में है। वहीं नयन पलामू के छतरपुर गांव में रहता था। इधर नयन के रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने के बाद उसके घरवालों ने बीते 22 जून को थाने में गुमशुदगी की रपट दर्ज कराई। अनुसंधान के क्रम में पुलिस के कान में किसी ने फूंक मारी। पुलिस को पता चला कि पूरी कहानी के पीछे शादीशुदा एक लड़की है। शक के आधार पर पुलिस ने छत्तीसगढ़ जाकर विवाहिता को अपनी कस्टडी में ले लिया। कड़ाई से पूछे जाने पर विवाहिता टूट गई। इसके बाद पुलिस नयन की डेड बॉडी तक पहुंच गई। एक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आज नयन का शव कब्र से बाहर निकाला गया। उसे पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया गया। वहीं एक बहन और दो भाइयों का हंसता खेलता घर बर्बाद हो गया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
