
रिपोर्ट अरविंद सिंह
झरिया। झारखंड प्रांत के झरिया कोयलांचल से प्रकाशित**मातृभूमि पंचांगम् का लोकार्पण वैशाख शुक्ल पक्ष त्रयोदशी आंग्ल तिथि 04अप्रैल दिन मंगलवार को झरिया चिल्ड्रन पार्क मोड़ स्थित राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में हुआ।
विमोचन कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति वंदना से हुआ।
कार्यक्रम में मौजूद विद्वतजनों को संबोधित करते हुए पंचांग के प्रधान संपादक राज किरण झा एवं संपादक गोपाल पांडेय वैदिक ने कहा कि बाबा वैद्यनाथ की पवित्र भूमि झारखंड की उप नगरी झरिया से प्रकाशित मातृभूमि पंचांगम् में तिथि,वार, नक्षत्र, राशिफल, व्रत आदि सहित संपूर्ण जानकारी दी गई है।जिसका लाभ आचार्य पुरोहित के अलावा आम आदमी भी सहज भाव से प्राप्त कर सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्राह्मण विकास परिषद के संरक्षक अधिवक्ता हरीश जोशी ने कहा कि यह पंचांग अपने आप में परिपूर्ण है। इसके लिए संपादक द्वय की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। इसमें पंचांग के सभी अंगों का बेहतर समन्वय है।

आचार्य बलदेव पांडेय ने कहा कि यह पंचांग कोयलांचल का गौरव है। इस पंचांग के प्रकाशन से कोयलांचल का विप्र समाज गौरवान्वित महसूस करता है। साथ ही संपादक द्वय की प्रशंसा करता है।
कार्यक्रम में पं सुबोध पांडेय, जीतेंद्र पांडेय, मुक्तेश्वर मिश्र, दिनेश पांडेय, संतोष पांडेय,उदय पांडेय, विनोद मिश्रा, पत्रकार अरविंद सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
