• Thu. Apr 2nd, 2026

माटी-मेरा देश अभियान उन बहादुर सेनानियों को नमन करने के लिए शुरू किया गया : रागिनी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 11, 2023

 

 

झरिया: जिस मिट्टी के कण कण में देशभक्ति का जज्बा बसा हो वह मिट्टी अब अमृत कलश के साथ नई दिल्ली जाएगी. आजादी के 76 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार के नए नवाचार के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन जिले भर में किया जा रहा है. ये उक्त बाते भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने मंगलवार को झरिया कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के समापन के दौरान कहीं है. मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में धनबाद सांसद श्री पशुपतिनाथ सिंह और धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सिंह भी मौजूद थे. सांसद श्री पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि कहा कि मेरी माटी-मेरा देश अभियान उन बहादुर सेनानियों को नमन करने के लिए शुरू किया गया है, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। देश के लिए अगले 25 साल अमृतकाल के हैं। अमृतकाल में भारत को विकसित राष्ट्र की कतार में खड़ा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन-रात जुटे हैं। कहा कि यह अभियान भारत के जन-जन को महान भारत के निर्माण से जोड़ने का उपक्रम है। रागिनी सिंह ने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत मंगलवार को मिट्टी संग्रह किया गया। घर घर जा कर एक मुट्ठी मिट्टी कलश में एकत्रित की है। इस संग्रहित पवित्र मिट्टी को एकत्रित कर पूरे विधि विधान के साथ प्रदेश स्तर पर भेजा जाएगा. प्रदेश स्तर से संग्रहित कर मिट्टी को राष्ट्र स्तर पर भेजा जाएगा। कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व सभी प्रदेशों से संग्रहित मिट्टी से राष्ट्रीय स्तर पर अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव मानस प्रसून संजय झा श्री नितिन भट्ट श्रवण राय अरुण साव अभिषेक पाण्डेय संतोष शर्मा राजाराम पासवान सुजीत सिन्हा विष्णु त्रिपाठी पूनम देवी श्री राज किशोर जैना स्वरूप भट्टाचार्य दिलीप भारती बप्पी बाउरी दिलीप आडवाणी अखिलेश सिंह छोटू सिंह के अलावा सैकड़ों की संख्या में गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

crescent ad

There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *