• Sun. Feb 15th, 2026

मां बेटे को किडनी देने के लिए है तैयार, लेकिन पैसों का क्‍या? लाचार परिवार ने हेमंत सरकार से लगाई मदद की गुहार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 11, 2023

 

झारखंड

पलामू जिला के हैदरनगर प्रखंड के कबरा गांव निवासी जावेद अख्तर के 23 वर्षीय पुत्र ऐहसान अख्तर किडनी रोग से जूझ रहा है। ऐहसान की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं।वह पिछले 15 महीने से डायलिसिस पर है। मां ने बेटे को किडनी देने का फैसला किया है। बावजूद इतने पैसे नहीं कि किडनी प्रत्यारोपण या ट्रांसप्‍लांट करा सके। उन्हें मदद की दरकार है।फिलहाल गुरुग्राम के मेदांता हाॅस्पिटल में रोगी की डायलिसिस जारी है। स्वजनों ने बताया कि इलाज कर रहे चिकित्सक का कहना है कि स्थायी इलाज किडनी प्रत्यारोपण ही है। इसमें करीब दस लाख रुपये का खर्च आएगा।एहसान के पिता जावेद अख्तर को लाॅकडाउन में काम से हाथ धोना पड़ा। वह काफी गरीब हैं। पिछले 15 महीनों से किसी तरह डायलिसिस का खर्च उठा रहे हैं। अब किडनी प्रत्यारोपण के लिए पैसे आड़े आ रहा है।पिता ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से इस बीमारी पर संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने आर्थिक रूप से संपन्न लोगों से भी मदद की अपील की है।इधर युवा समाजसेवी ए आर रहमान खान ने इंटरनेट मीडिया पर मदद की अपील की है। उन्होंने टि्वटर के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो समेत विधायक कमलेश कुमार सिंह से मदद की गुहार लगाई है।विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने ट्विट कर पलामू उपायुक्त को संज्ञान में लेकर हर संभव मदद करने को कहा है। खबर लिखे जाने तक किसी भी अधिकारी ने मदद की पहल नहीं की है। पीड़ित अस्पताल में जिंदगी मौत से जूझ रहा है। उनके परिजन का मोबाइल नंबर 9631212966 है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *