• Wed. Sep 24th, 2025

मां काली मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुई, अखंड हरी कीर्तन की शुरुआत।

ByAdmin Office

Apr 29, 2023

 

रिपोर्टर अरविंद सिंह

झरिया। श्री श्री काली मंदिर समिति कोयरी बांध साउथ झरिया द्वारा शनिवार को 24 घंटा अखंड हरि कीर्त्तन का हुआ शुरुआत। कार्य क्रम में मुख्य अजमान के रूप मे झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव अपनी पत्नी संग विधिवत पूजा अर्चना किया। तत्पश्चात अखंड हरि कीर्तन की हुई शुरूआत। मौके पर मुख्य रूप से धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंह, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के सम्मानित अध्यक्ष अभिजीत राज एवम वार्ड 44 के पार्षद प्रति. सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता विक्रमा सिंह यादव थे।
वहीं आयोजन कर्ता झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव एवं कमिटी के सदस्यों द्वारा अभिजीत राज जी को एवं समाजसेवी विक्रामा सिंह यादव को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिय आभार एवम अखंड हरि कीर्त्तन गायक शशि सिंह और कमेटी के सभी सम्मानित सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मेयर इन्दु सिंह, बहु आसिनी सिंह, अरविन्द यादव, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक बर्नवाल, बबलू दास, झरिया यूथ कांग्रेस महासचिव रवि सिंह, नगर महासचिव कुंदन मोदक,अशोक सिंह, दिलीप दादा, दिनानाथ सिह, सतीश मिश्रा, भरत यादव, मनिष सिंह, गोलु सिंह, सरल यादव, विकी सिंह, छोटु सिंह आदि सेवादार के रुप में मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *