
अपने हक और अधिकार के लिए आए दिन झारखंड में मजदूर द्वारा कहीं ना कहीं आवाज अपने हक अधिकार के लिए उठाई जा रही है। परंतु हक कम लाठियां ज्यादा इन्हे मिल रही है। ताजा मामला गढ़वा जिले का है जहां मजदूर 3 दिन से धरना दे रहे हैं।गढ़वा जिले के डोलोमाइट खदान तुलसीदामर व चूना पत्थर खदान भवनाथपुर से जुड़े मजदूर अपने हक अधिकार की
मांगों को लेकर बीते तीन दिनों से
अनिश्चितकालीन धरने पर है।
लेकिन, शनिवार को बोकारो स्टील
प्लांट के प्रशासनिक भवन के
सामने उनके ऊपर सीआईएसएस
और होमगार्ड जवानों ने लाठी चार्ज
कर इनके धरने प्रदर्शन को कुचलने का अंजाम दिया। जिसमें कई मजदूर घायल हो गए, और कई मजदूरों कोअस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।दरअसल, शनिवार को राष्ट्रीय
मजदूर कांग्रेस यूनियन के राष्ट्रीय
अध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मंत्री केएन
त्रिपाठी मजदूरों के मांगों के समर्थन
में प्रबंधन से वार्ता के लिए पहुंचे थे।
तभी सीआईएसएफ और होमगार्ड के
जवानों ने मजदूरों पर लाठी चार्ज कर
दिया। लाठी चार्ज की घटना शाम के करीब पांच बजे की बताई जाती है । खदान का काम बीते दो वर्ष से बंद है। इससे स्थानीय मजदूरों को रोजी-रोटी के लाले पड़ गए। मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मजदूरों ने पहले स्थानीय स्तर परधरना-प्रदर्शन किया और अपनी मांग को रखा। परंतु कोई नतीजा नहीं निकला ।जिसके बाद22 जून से मजदूर फिर से धरने पर बैठ गए। यह मजदूरों की विडंबना है कि मांगते हैं हक ,तो उम्हें मिलती है लाठियां ।झारखंड में मजदूरों का नेतृत्व करने वाले और हक दिलाने की बातें तो बहुत ही करते हैं। परंतु अधिकार हक दिलाने में पीछे रह जाते हैं।

ए के मिश्रा

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
