
*धनबाद :* महुदा आरपीएफ ने लोहा चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर 5 लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। घटना के संबंध में आरपीएफ प्रभारी राजकुमार साव ने बताया कि बीते दिनों रेलवे का रीलीज पड़ा पानी का पाइप चोरी हो गया था। चोरी की सूचना के पश्चात एक टीम गठित किया गया। टीम द्वारा अनुसंधान कर मामले में 5 लोगों को माल समेत गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार लोहा चोरों में बारकी बस्ती निवासी मो० सोहैल (अंजुमन गुलसने रजा कमीटी बरकी बस्ती के सेक्रेटरी), सिंगड़ा बस्ती निवासी मो० साकिर अंसारी, सिंगड़ा बस्ती निवासी अताउल्लाह अंसारी, पांडेडीह बस्ती निवासी मंसू महतो तथा भुरूँगीय बस्ती निवासी रौशन कुमार सिंह शामिल है। बताते चले कि उक्त लोहा चोरों ने माल को अन्यत्र खपा दिया था, जिसे महुदा आरपीएफ ने छापेमारी कर लगभग 900 किलो लोहा बरामद किया है।

छापेमारी दल में आरपीएफ प्रभारी राजकुमार साव, एएसआई उपेंद्र सिंह, हेड कॉन्स्टेबल बबलू कुमार, सरद कुमार, संजय रजक, धनंजय कुमार, कौशल कुमार, अमित राज और दीपक कुमार शामिल थे। आरपीएफ प्रभारी श्री साव ने बताया कि अनुसंधान जारी है और भी कई लोगों के नाम इस मुकदमे में आ सकते है। वहीं आरपीएफ ने कांड संख्या 04/2024 धारा 3ए आरपी यूपी एक्ट तथा धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
