• Fri. Jan 2nd, 2026

महिला की जन्मदिन की पार्टी में विवाद,गोली लगने से आर्केस्ट्रा संचालक की मौत,दो आर्केस्टा संचालक गिऱफ्तार,अन्य चार लोगों से पूछताछ जारी

ByAdmin Office

Dec 26, 2022

पटना।बिहार में सारण के बनियापुर में शनिवार की रात जन्मदिन की पार्टी की जश्न उस समय मातम में बदल गया जब एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई।बताया जा रहा है कि एक महिला की जन्मदिन की पार्टी थी,पार्टी में आर्केस्टा का प्रोग्राम चल रहा था इसी बीच कुछ विवाद के कारण फायरिंग में आर्केस्ट्रा संचालक की गोली लगने से मौत हो गई। शख्स की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को घटना की सूचना दी गई,मौके पर पहुँची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बनियापुर थाना क्षेत्र के टेढी घाट बाजार में शनिवार की रात मृतक रूपेश सिंह की दूसरी पत्नी की बर्थडे पार्टी मनाई जा रही थी। इसी दौरान काफी संख्या में पार्टी का आनंद ले रहे थे। अचानक किसी बात को लेकर आर्केस्ट्रा संचालकों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ गया और गोली चल गई, जो रूपेश को लग गई। फायरिंग की आवाज सुनकर पार्टी में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल रूपेश सिंह को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक आर्केस्ट्रा संचालक की पहचना जनता बाजार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी पुरुषोत्तम सिंह के 30 वर्षीय पुत्र रूपेश सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर बनियापुर थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जनता बाजार थाना क्षेत्र के कटेयां गांव निवासी सिंटू तिवारी और मशरक थाना क्षेत्र के डुमरशन गांव निवासी बुलबुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य चार को हिरासत में लेकर पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।

वहीं घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपी घटनास्थल के बगल में एक किराए के कमरे में आर्केस्ट्रा संचालन का काम करते हैं। घटना इन्हीं आरोपी के रूम पर होने की पुष्टी हुई है। हालांकि, पुलिस इस मामले में विभिन्न एंगल से जांच कर रही हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *