• Tue. Sep 23rd, 2025

महिलाओं से लेकर आमजनों को सुरक्षा प्रदान करना पुलिस पदाधिकारी का कर्तव्य- डीजीपी

ByAdmin Office

Feb 28, 2024

 

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

जमुई झाझा-: अपराध नियंत्रण को लेकर मंगलवार को बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने बिहार के पुलिस पदाधिकारी को विडियों काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम लोगों को संबोधित किया। झाझा थाना में डीजीपी कें संबोधन का सीधा प्रसारण थानाध्यक्ष संजय सिंह और अन्य पुलिस पदाधिकारी ने सुना जिसमें डीजीपी ने अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस कैसे कार्य करे इसके बारे में जानकारी दिया गया। विडियों काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस पदाधिकारी को अपराधियों के मन में पुलिस का कैसे खोफ बनाना है इसके बारे में जानकारी दिया और कहा कि महिलाओं से लेकर आमजनों को सुरक्षा प्रदान करना पुलिस पदाधिकारी का कर्तव्य है। थाना में संबोधन सुनने के बाद थानाध्यक्ष ने बताया कि डीजीपी के द्वारा हमलोगों को अपराध नियंत्रण को लेकर कई तरह के मूलमंत्र को बताया। महिला सुरक्षा पर भी उन्होनें पुलिस पदाधिकारी को कई तरह की जानकारी दी गई। ताकि महिलाओं को पूर्ण विश्वास पुलिस पर हो।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *