
केंदुआ। जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ की झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता देवी ने पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह एवं नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे के द्वारा दलित जाति समझकर उन्हें अपमानित करने को लेकर अपने आवासीय कार्यालय कुसतोर में किया प्रेस कॉन्फ्रेस।
उन्होंने प्रेस वार्ता में बताया कि संगठन में जब से मैं प्रदेश पदाधिकारी बनाई गई हूं उस समय से ही हमेशा ईमानदारी और सच्चाई के मार्ग पर चलकर पार्टी हित और जनहित में स्वच्छ और निष्पक्ष रूप से कार्य करती आ रही हूं
बावजूद पिंटू सिंह एवं धनलाल दुबे हमेशा दलित हरिजन जाति समझकर उन्हें किसी भी कार्यक्रम में दरकिनार करने का कार्य करते हैं जो न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारीयों की रांची विधानसभा में आयोजित बैठक में भी धन लाल दुबे उन्हें जबरन रोका तथा अपमानित किया । उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशा शर्मा ने विरोध जताया गया तो दुबे ने उन्हें भी अपमानित किया जिसके कारण वह बैठक में शामिल नहीं हुई। इन दोनों व्यक्तियों के आचरण से महिलाओं को सम्मान में काफी ठेस पहुंचा । उन्होंने इस संदर्भ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो से शिकायत की परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने पिंटू सिंह एवं धनलाल दुबे पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कार्रवाई की मांग की है।
मौके पर बरती देवी बंधन देवी लखिया देवी कोमल देवी मंजू देवी रुक्मिणी देवी रूबी देवी ललिता देवी आदि मौजूद थी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
