• Wed. Dec 31st, 2025

महाराष्ट्र के उत्तर मध्य मुंबई सीट से उज्ज्वल देवराव निकम होंगे भाजपा प्रत्याशी,ये 26/11 के गुनाहगार आतंकी कसाब को दिलाया था फांसी

ByAdmin Office

Apr 29, 2024

 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को अपनी एक और लिस्ट जारी कर दी है। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने महाराष्ट्र के उत्तर मध्य मुंबई सीट से उज्ज्वल देवराव निकम को अपना उम्मीदवार बनाया है।

उज्ज्वल देवराव निकम 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मामले में विशेष लोक अभियोजक हैं। इस सीट से भाजपा की पूनम महाजन मौजूदा सांसद हैं। वह दो बार की सांसद हैं। पूनम महाजन भाजपा के दिग्गज नेता रहे दिवंगत प्रमोद महाजन की बेटी हैं।

*वर्षा गायकवाड़ से होगा मुकाबला*

उज्ज्वल निकम 1993 के मुंबई सिलसिलेवार विस्फोटों और 26/11 हमलों के बाद पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब के मुकदमे जैसे कई हाई प्रोफाइल मामलों में विशेष लोक अभियोजक रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस की मुंबई इकाई प्रमुख और धारावी से विधायक वर्षा गायकवाड़ से होगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *