• Fri. Apr 24th, 2026

महाप्रबंधक और राकोमसंघ के केंद्रीय सचिव अशोक लाल के बीच हुई झड़प,कल होगा चक्का जाम और बाधित होगा उत्पादन

admin's avatar

Byadmin

Feb 18, 2022
crescent ad

बाघमारा: गोविन्दपुर क्षेत्र संख्या 03 के महाप्रबंधक श्री धर्मेंद्र मित्तल और झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस के युवा नेता सह राकोमसंघ के केंद्रीय सचिव श्री अशोक लाल के पूर्व निर्धारित वार्ता में जब अन्य मुद्दों के अलावे श्री लाल ने जब महाप्रबंधक मित्तल से क्षेत्र में हो रहे कोयला चोरी के बारे में शिकायत करनी चाही तो महाप्रबंधक ने कुटिल अंदाज़ में कहा कि “लगता है कि आप को कमिसन नही मिल रहा है इसलिए आप बार बार चोरी की शिकायत करते है” , इसपर श्री लाल ने कहा कि लगता है कि आप को पक्का कमीशन मिल रहा है तभी आप चोरी का विरोध नही कर रहे है।

अपने नेता के साथ इस बदसलुकी से उद्वेलित समर्थकों ने कार्य को बाधित करने के उद्देश्य से हंगामा शुरू किया तो श्री लाल ने समझा बुझा कर मामले को शांत किया।तत्पश्चात श्री लाल ने भकोकोलि के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री समीरण दत्ता से दुरभाष पर वार्ता कर मामले की जानकारी दी तो श्री दत्ता ने 24 घंटे का समय मांगा।

इधर समर्थको में रोष वयाप्त है और कल क्षेत्र सांख्य 03 का चक्का जाम किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *