
जमुई झाझा (सुजीत कुमार )-: रेलवे सुरक्षा को लेकर रविवार को आरपीएफ बैरक में सुरक्षा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रेलवे सुरक्षा बल पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार उपस्थित हुये। महानिरीक्षक ने उपस्थित आरपीएफ पदाधिकारी को रेलवे सुरक्षा के साथ साथ रेलयात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई तरह की जानकारी दिया। उन्होनें कहा कि रेलवे सुरक्षा के साथ साथ रेलयात्रियों की सुरक्षा ही हमारा सबसे बड़ा दायित्व है। अगर कोई रेलयात्री की मदद की आवश्यकता हो तो सबसे पहले उनकी मदद करना हमारा दायित्व है। इसके अलावे रेलवे सुरक्षा का भी हमे खास ख्याल रखना होगा। रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के साथ यात्रियों की सहायता क रना ही आरपीएफ की पहचान है। उन्होनें टेªनों में यात्रा के दौरान जवानों को यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार करते हुये उनकी समस्याओं को सुनकर विनम्रतापूर्वक सुलझानें का निर्देश दिया। महानिरीक्षक ने जवानों,आरपीएफ के उपस्थित पदाधिकारी को डयूटी के प्रति सतर्क रहने,गाड़ियों में रेलयात्रियों की सामान की सुरक्षा,महिला एवं वृद्ध रेलयात्रियों की सहायता का निर्देश दिया। उन्होनें कहा कि रेलयात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ हमेशा मुस्तैद रहे और रेलयात्रियों को अपने गंतव्य स्टेशन तक सुरक्षित यात्रा करने में मदद करे। सुरक्षा सम्मेलन में उन्होनें जवानों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। सम्मेलन के बाद महानिरीक्षक ने आरपीएफ बैरक की स्थिति का जायजा लिया और जो भी समस्या है उसे जल्द दूर करने का भरोसा दिया। इसके अलावे आरपीएफ थाना का भी निरीक्षण करते हुये विधि व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर आरपीएफ एसी हीरा प्रसाद सिंह के अलावे झाझा,क्यिूल,मोकामा एवं अन्य आरपीएफ पोस्ट के आरपीएफ पदाधिकारी मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
