
अंकित केशरी (avn)

झरिया : केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा पूरे देश मे महा जनसंपर्क अभियान चला रही है। जिसको लेकर गुरुवार 29 जून को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह रैना झरिया पोहुचे। भाजपा कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल , धनबाद जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह समेत कई भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय मंत्री पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। इसदौरान कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों व जमकर आतिशबाजी की गई जिसके बाद नरेंद्र सिंह रैना झरिया नगर भर्मण करते हुए स्थानीय लोगों से मुलाकात करते हुए लोगों की समस्याओं को जाना साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण की उपलब्धियां बताई। इंद्रा चौक के समीप एक चाय के स्टॉल पर रुक कर कार्यकर्ताओ संग चाय पर चर्चा की। वही भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए राष्ट्रिय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वर्णिम 9 वर्षों के कार्यकाल में कई विकास कार्यों को धरातल में उतारा गया जिसका फायदा सीधे जनता को मिला है। वही महाजनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा नेत्री रागनी सिह ने जनता के बीच जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष में किए गए कार्यों को विस्तार पूर्वक रखा साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह रैना को झरिया की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान मौके पर भाजपा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सिंह उपाध्यक्ष श्री उमेश यादव श्री मानस प्रसून श्री संजय झा पूर्व महापौर श्री चंद्रशेखर अग्रवाल श्री राजकुमार अग्रवाल भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री अमलेश सिंह श्री महामंत्री श्री नितिन भट्ट श्री श्रवण राय श्री संतोष सिंह संतोष शर्मा श्री अभिषेक पाण्डेय श्री मनोज प्रसाद श्री राज किशोर जैना श्रीं शैलेंद्र सिंह चंद्रवंशी श्री रामप्रकाश सिंह श्री श्रवण राम श्री जितेन सिंह श्री अनित सिंह श्रीं रंजीत रवानी श्री छोटू सिंह श्री धीरेन महतो श्री गोपाल चौधरी श्री आलोक पमपम श्री स्वरूप भट्टाचार्य श्री रघु राम श्री विजय चंद्रवंशी श्री राहुल सिंह श्रीमती मयूरी द्विवेदी श्रीमती उमा भट्टाचार्य श्री शिबू अग्रवाल श्री संतोष रवानी श्री अजय वर्मा श्री अजय रविदास शुभम गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में गणमान्य कार्यकर्तागण मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
