
धनबाद: गोविंदपुर प्रखंड बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मरिचो पंचायत के अंबाडीह गांव निवासी गुड़िया देवी को भारतीय स्टेट बैंक राजगंज शाखा की ओर से मुख्य प्रबंधक आरबीओ धनबाद ग्रामीण सुधीर कुमार ने दो लाख का चेक दिया गया। इस संबंध में बैंक पदाधिकारियों ने बताया कि मरिचो पंचायत के अंबाडीह निवासी गुड़िया देवी के पति की मृत्यु पिछले दिनों हो गया थी ।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत् नॉमिनी गुड़िया देवी को दो लाख चेक राशि भूगतान किया गया। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति व झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के धनबाद जिला मिडिया प्रभारी युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो ने बताया कि गांव पंचायत के ग्रामीणों के जागरुकता और सही समय पर आवेदन क्लेम करने से ही सरकारी योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है, अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में ख़ास करके गोविंदपुर प्रखंड के सबसे सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र मरिचो तिलैया बिराजपुर खरनी आसनबनी जैसे कई पंचायतों में जागरूकता की कमी, जनप्रतिनिधियों के उदासीनता और सरकारी विभागीय पदाधिकारियों के लापरवाही के कारण विभिन्न प्रकार के सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं।

मौके पर बैंक प्रबंधक चंदन कुमार सिंह सोहन कुमार वर्णवाल महादेव सिंन्हा संतोष कुमार दास शिवम राय मनोज कुमार पांडेय खेदुलाल साव आदि मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
