• Thu. Apr 2nd, 2026

ममता को शर्मसार करने वाली घटना, ट्रेन में 9 महीने की बच्ची छोड़कर परिजन हुए गायब*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 28, 2022

*धनबाद :* जिले में ममता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल आरपीएफ को ट्रेन में एक नौ महीने की बच्ची मिली है. यह बच्ची कोचिंग कॉम्प्लेक्स में खड़ी एक ट्रेन से मिली है. बच्ची लावारिस हालत में सीट पर पड़ी थी, उसके आसपास कोई नहीं था. आरपीएफ और जीआरपी बच्ची को उठाकर डॉक्टर के पास ले गए. जहां से उसे चाइल्ड केयर को सौंप दिया गया.

crescent ad

सिक्योरिटी कंट्रोल की सूचना मिलने पर आरपीएफ के एएसआई एसबी सिंह और आरक्षी प्रवीण कुमार कोचिंग कॉम्लेक्स पहुंचे. कोचिंग कॉम्प्लेक्स में खड़ी गाड़ी संख्या 13304 में कोच नंबर डी 6 के सीट नंबर 46 पर एक नौ महीने की अकेली छोटी बच्ची पड़ी थी. कोच में कोई अन्य व्यक्ति नहीं मिला. जिसके बाद बच्ची को रेलवे के डीएमओ डॉक्टर केसी प्रसाद के पास ले जाया गया.

जहां बच्ची की जांच कराई गई. जांच में डॉक्टर ने बच्ची को बिल्कुल स्वास्थ्य बताया. जिसके बाद बच्ची को चाइल्ड केयर को सौप दिया गया है.
वहीं ट्रेन में लावारिस हालत में बच्ची मिलने के बाद तरह तरह की चर्चा हो रही है. कुछ लोगों का कहना है कि बच्ची को जान बूझकर कोई ट्रेन में छोड़कर चला गया है. वैसे माता पिता को लोग धिक्कार रहे हैं. लोग आज भी बेटा और बेटी में फर्क महसूस कर रहे हैं. जिसके कारण बच्ची को छोड़कर ट्रेन में फरार हो गए हैं.


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *