• Sat. Apr 4th, 2026

मनोहरटांड के उपभोक्ताओं ने विधुत कार्यालय का किया घेराव

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 13, 2023
crescent ad

 

*सिंदरी :* धनबाद नगर निगम वार्ड 53 के मनोहरटांड में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के सैकड़ों उपभोक्ताओं को करीब चार माह से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।जेबीवीएनएल के कर्मचारियों के अनुसार ट्रांसफार्मर गर्म होजारहा है जिसके चलते प्रति दिन करीब 10 घंटा का लोड सेंडिंग किया जारहा है।जानकारी के जेबीवीएनएल के सिंदरी डिविजन के पदाधिकारी उपभोक्ताओं के परेशानी एवं झारखंड सरकार के राजस्व के नुकसान को नजरअंदाज करते रहे हैं।बात करने पर उपभोक्ताओं को खुद से ट्रांसफार्मर बनवाने की बात करते हैं।बुधवार को मनोहरटांड के जेबीवीएनएल के उपभोक्ताओं ने गौशाला कार्यालय पंहुंच कर उपस्थित पदाधिकारी को अपना पीड़ा बताया एवं विभाग के लापरवाही पर आक्रोश जताया।कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा की झारखंड सरकार जनता की सरकार है और झारखंड बिजली विभाग के पदाधिकारी हेमंत सरकार को जनता के नजर में बदनाम करना चाहते हैं।अगर दुर्गा पूजा के पहले मनोहरटांड का बिजली नहीं सुधरता है तो कांग्रेस आंदोलन करने को बाध्य होगी जिसका जिमेवारी जेबीवीएनएल के पदाधिकारियों की होगी।उपभोक्ता रचना पंकज उपाध्याय ने कहा बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है बरसात के चलते जहरीले कीट पतंगों एवं जहरीले जंतुओं का प्रकोप बढ़ा है।मनोहरटांड में बिजली कटौती के चलते भय का माहौल पैदा होगया है।मौके पर रिंकू अंसारी,रोजी,समीर मोदक इत्यादि महिला पुरुष उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *