
संवाददाता : बरही
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी बरही पूनम कुजुर की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार बरही में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 से संबंधित सुपरवाइजरों व पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया। एसडीओ पूनम कुजुर ने कहा कि मतदाता सूची का प्रारूप प्रखंड कार्यालय में भी उपलब्ध कराया गया है ताकि कोई भी मतदाता अपनी सुविधानुसार मतदाता सूची का अवलोकन कर सकें। इस दौरान मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने, किसी भी प्रकार के शुद्धिकरण, विधानसभा क्षेत्र अथवा मतदान केंद्र में परिवर्तन आदि संबंधी दावा आपत्ति क्रमशः प्रपत्र 6, प्रपत्र 7 एवं प्रपत्र 8 में प्राप्त किए जाएंगे। यह दावा आपत्ति कोई भी मतदाता अपने संबंधित बीएलओ के माध्यम से अथवा सीधे नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल (एनवीएसपी) के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। बैठक में एसडीओ पूनम कुजूर, जेपीएस सवाना माँझी प्रभारी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार दास, संजय कुमार दुबे, मनोज घोष, उपेन्द्र कुमार दास, निर्वाचन कम्प्यूटर ऑपरेटर मो वसीम अकरम समेत अन्य लोग मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
