
मणिपुर : मणिपुर में तमाम प्रयासोंं के बावजूद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 50 दिनों से अधिक हो समय से चल रही हिंसा ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

इस मसले पर केंद्र सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई। गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ये बैठक दिल्ली में हुई, जिसमें केंद्र सरकार ने सभी दलों को मणिपुर की ताजा स्थिति, हिंसा की वजह और सरकार के द्वारा किये गये प्रयासों की जानकारी दी। करीब तीन घंटे चली इस बैठक में कई मामलों पर बातचीत हुई।

बैठक में उठे कई मुद्दे
बैठक के बाद RJD सांसद मनोज झा ने बताया कि इसमें विपक्षी दलों ने ये कहा कि वहां की राजनीतिक नेतृत्व में लोगों को विश्वास नहीं है। ऐसे में अगर आपको शांति बहाल करनी है तो आप ऐसे व्यक्ति के रहते नहीं कर सकते।
हिंसा के मामले
मणिपुर में पुलिस, असम राइफल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तमाम कोशिशों के बावजूद मैतेई-कूकी समुदाय के बीच जातीय संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। सर्वदलीय बैठक से पहले भीड़ ने मणिपुर के मंत्री एल सुसींद्रो के इंफाल पूर्वी जिले में स्थित गोदाम में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि भीड़ ने मंत्री सुसींद्रो के खुरई इलाके स्थित आवास और अन्य संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षा बलों ने वक्त पर पहुंचकर उन्हें रोक दिया। इससे पहले, 14 जून को राज्य की महिला मंत्री नेमचा किपगेन के इंफाल पश्चिम जिले के लामफेल इलाके स्थित घर को अज्ञात लोगों ने जला दिया था। इसके अगले ही दिन केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के घर पर हमला किया गया था और उसे जलाने की कोशिश की गई थी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
