• Fri. Feb 27th, 2026

मजदूर मसीहा वीर सूर्यदेव सिंह का 32वां पुण्यतिथि सिंदरी में मनाई गई एवं दी गई श्रद्धांजलि

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 15, 2023

 

रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

सिंदरी (धनबाद)आज कल्पना टॉकीज सिन्दरी में मजदूरों के मसीहा स्वर्गीय वीर सूर्यदेव सिंह का 32वां पुण्यतिथि मनाया गया। आज उनके द्वारा किए गए मजदूर हित एवं समाज हित के कार्यो याद किया गया आज भी उनके द्वारा स्थापित जनता मजदूर संघ मजदूरों के हित मे कार्यरत है। वे झरिया से विधायक भी रह चुके है।
आज उन्हें याद कर कल्पना टॉकीज के प्रांगण में विश्वकर्मा मंदिर सिंदरी के अध्यक्ष श्री भारत शर्मा जी के अध्यक्षता में उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने वालों में कल्पना टॉकीज के प्रबंधक वशिष्ठ नारायण सिंह, दीपक कुमार दीपू , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यदेव सिंह, भाजपा नेता मनी भूषण सिंह, उत्तम कुमार मुखर्जी, दिलीप रिटोलिया, समाज सेवी राजू पांडेय, अरुण कुमार गोरा ई, बल्ला सिंह, बासुकीनाथ सिंह, राजीव सिंह मुन्ना, आशीष मुखर्जी, सलाउद्दीन, रजत हल्दर, , टिंकू सिंह, जलधर रॉय, शाहदेव सिंह , रमेश यादव एवं काफी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *