• Sun. Feb 15th, 2026

मजदूरो के हक और अधिकार का हनन होगा : क्यूम खान

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 31, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

पुटकी। बीसीसीएल प्रबंधन के द्वारा पीबी एरिया के विभिन्न कोलियरियों को एमडीओ मोड में चलाये जाने के विरोध में शनिवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के बैनर तले पीबी एरिया गेट के समीप एक दिवसीय सत्याग्रह आन्दोलन किया गया।
सत्याग्रह आन्दोलन का अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष नगीना राय व संचालन पीबी प्रोजेक्ट के यूनिट सचिव जितेन्द्र शर्मा ने किया।यूनियन के महामंत्री एके झा ने कहा कि केंद्र सरकार एमडीओ मोड के माध्यम से खदानो को पुनः एक बार पूंजीपतियों के हवाले करना चाहती हैं। केंद्रीय सचिव क्यूम खान ने कहा कि एमडीओ मोड से मजदूरो के हक और अधिकार का हनन होगा। मौके पर पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, वैभव सिन्हा,चंद्रदेव यादव,गुड्डू खान, मनबोध सिंह,बिनोद चौहान,सुरेश तांती, रामप्रीत यादव, रामनाथ सिंह, महेंद्र पासवान, अरुण सिंह, कैलाश राय, हातिम अंसारी व अन्य मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *