• Thu. Mar 12th, 2026

मंदिरों की हुई सफाई व मंदिरों को सजाया जाएगा दुल्हन की तरह

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 20, 2024

हजारीबाग:

श्री राम मन्दिर के पावन प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभ अवसर पर जैन युवा परिषद हजारीबाग के तत्वाधान के श्री दिगम्बर जैन पंचायत के हजारीबाग के बड़ा बाजार,बड्म बाजार व इचाक में मंदिर की साफ सफाई का वृहद कार्यक्रम किया गया!जैन युवा परिषद के अध्यक्ष अमर विनायका ने कहा की शुभ घड़ी के आगमन में पूरे जैन समाज में हर्ष और उल्लास का माहौल व्याप्त है,वही जैन पंचायत के महामत्री पवन जैन अजमेरा ने बताया कि 22 जनवरी को दोनो जैन मंदिरो में विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम रखा गया है !साथ ही मंदिरो में लाइट साज सज्जा की पूरी व्यवस्था की गई है ,इसी क्रम में संस्कार भारती के जिला सचिव सह पंचायत के पूर्व सह मंत्री विनीत जैन छाबड़ा ने बताया कि जैन युवा परिषद के सदस्यों द्वारा श्री राम मंदिर के पावन प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र का वितरण भी सभी लोगो के बीच किया जा रहा है!, जैन युवा परिषद के सचिव राजेश जैन सेठी में कहा जैन युवा परिषद के द्वारा पावन प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभ अवसर पर फल वितरण के साथ साथ गरीबों के बीच कंबल का भी वितरण किया जायेगा,मंदिरो के साफ सफाई के कार्यक्रम को सफल बनाने में जैन समाज के अध्यक्ष धीरेंद्र सेठी, सह मंत्री उत्तम पाटोदी,कार्यकारिणी सदस्य निर्मल जैन,नागेंद्र जैन,सुनील जैन,किशोर जैन,विजय लुहाड़िया, दिलीप अजमेरा के साथ जैन समाज के पन्नू जैन,राजू बड़जात्या, ज्ञान चंद बड़जात्या,नरेंद्र जैन,नवीन लुहाड़िया आदि अनेक लोगों का साथ ही जैन युवा परिषद हजारीबाग के तमाम युवा साथियों का विशेष योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *