• Fri. Feb 27th, 2026

भोजपुरी में पारम्परिक ट्रेंड से अलग हट कर बन रही है मर्डर मिस्ट्री वाली फिल्म,मुंबई में मड आईलैंड और अन्य लोकेशन पर हो रही फ़िल्म की शूटिंग

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 17, 2023

मुंबई में मड आईलैंड और अन्य लोकेशन पर फ़िल्म ‘मद्धिम’ का शूटिंग चल रहा है। इस फिल्म के निर्देशक विमल चंद्र पांडेय हैं। फ़िल्म में प्रसिद्ध अभिनेता और टीवी एंकर परितोष त्रिपाठी के साथ अंशुमान शरण मिश्र, अरुणा गिरी जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

भोजपुरी फिल्मों का अपना एक ट्रैक रिकॉर्ड है। ज्यादातर भोजपुरी फिल्में पारिवारिक और कॉमेडी होती है। उनमें एक्शन का भी तड़का डाला जाता है।अमूमन भोजपुरी फिल्मों के निर्माता और निर्देशक इस लकीर से आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं।

भोजपुरी फिल्मों के स्थापित अभिनेताओं को लेकर ही वे फिल्म बनाने की कोशिश करते हैं। निर्देशक विमल चंद्र पांडेय पहली बार भोजपुरी में मर्डर मिस्ट्री वाली एक फिल्म बना रहे हैं। यह एक साईफाई फिल्म है। इसे लिखा भी खुद उन्होंने ही है।

फ़िल्म ‘मद्धिम’ की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। इसे भोजपुरी के अलावा हिंदी और मैथिली भाषा में भी डब किया जाना है।
इस फिल्म में अंशुमान शरण मिश्र भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भोजपुरी में पहली बार इस तरह की फिल्म बन रही है। यह साईफाई मर्डर मिस्ट्री है और इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बना करके मैं काफी खुश हूं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *