
भोजपुरी गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी की पुत्री रीति तिवारी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। नई दिल्ली में रीति तिवारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बताया जा रहा है कि रीति तिवारी अपने पिता के रास्ते पर चल पड़ी हैं। वह अभी राजनीति में अपना किस्मत आजमाएंगी। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी राजनीति में आ जाऊंगी। लेकिन लगता है भगवान को यही मंजूर था। मैं राजनीति में आने के बारे में सोचती जरूर थी, लेकिन 10- 15 साल बाद इस क्षेत्र में कदम रखना का प्लान था। शायद भगवान की यही योजना थी। हो सकता है भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जरूर मुझमें कुछ देखा होगा। तभी ये फैसला लिया गया है। मैं किसी को भी निराश नहीं करूंगी।

पापा संग चुनाव प्रचार में हुईं शामिल

बता दें कि रीति एक एनजीओ में काम करती हैं और वह एक गायिका भी हैं। शनिवार को मनोज तिवारी के चुनाव प्रचार का पहला दिन था। इसमें रीति शामिल हुईं थीं। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पर इस दौरान की स्टोरी भी शेयर की। रीति मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी तिवारी की पुत्री हैं। विवाह के 11 वर्ष बाद 2011 में मनोज और रानी अलग हो गए। 2020 में मनोज तिवारी सुरभि के साथ दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे। सांसद और सुरभि के दो बच्चें हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
