• Mon. Sep 22nd, 2025

भोजपुरी की सबसे खतरनाक फ़िल्म ‘नरसिम्हा’ का रिलीज डेट आउट, जानिए इस दिन आएगी सिनेमाघरों में*

ByAdmin Office

Jun 11, 2022

अगर आप एक्शन लवर हैं और खतरनाक स्टंट वाली फिल्में आपको पसंद हैं, तो कर लीजिए तैयारी। क्योंकि अब भोजपुरी की सबसे खतरनाक एक्शन फ़िल्म का रिलीज डेट आउट हो चुका है।

यह फ़िल्म पैन इंडिया 17 जून से सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यानी फ़िल्म 17 जून को बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली है। इसकी जानकारी फ़िल्म के निर्देशक सुजीत कुमार में दी है। सत्या, धड़कन, वांटेड, क्रैक फाइटर जैसी सुपर हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके सुजीत कुमार इस बार नए सिरे से फ़िल्म ‘नरसिम्हा’ में एक्शन का रोमांच लेकर आ रहे हैं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खतरनाक फिल्म कही जाने वाली ‘नरसिम्हा’ का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के बाहुबली कहे जाने वाले एक्टर प्रिंस सिंह राजपूत का घातक एक्शन अवतार दर्शकों ने खूब पसंद किया था। सोचिए अगर ट्रेलर में प्रिंस सिंह राजपूत ने धमाल मचाया है, तो पिक्चर में क्या होगा? माना जा रहा है कि यह इस साल की सबसे बड़ी एक्शन फ़िल्म है और इसमें एक्शन का अलग ही तरह की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। 24 फ्रेम एंटरटेनमेंट के द्वारा यह फ़िल्म ऑल ओवर इंडिया रिलीज की जा रही है।

‘नरसिम्हा’ एक कमर्शियल बेस्ड फिल्म है। इसमें एक्शन कॉमेडी, इमोशन के अलावा हर चीज़ का तड़का है। इस फिल्म में प्रिंस सिंह राजपूत अहम किरदार में नज़र आयेगे । उनके साथ फ़िल्म में निधी झा ,अर्सिया अर्सी, सुशील सिंह, अमित शुक्ला, जय सिंह, करण पांडेय और लोटा तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। एम ए खान और रमेश कुमार यादव फ़िल्म के निर्माता हैं। वीरू ठाकुर ने कहानी लिखी है। लिरिक्स सुमित सिंह चंद्रवंशी, यादव राज और प्रकाश बारूद हैं। संगीतकार ओम झा हैं। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे, गणेश आचार्य, ज्ञान सिंह और प्रीतम हैं। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है .


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *