
अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन के द्वारा भूकंप से बचाव को लेकर चानन प्रखंड के अलग-अलग जगह पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर इसकी जानकारी दी गई। नुक्कड़ नाटक के जरिए भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है इसके आने की पूर्व सूचना नहीं होती यह कभी भी आ सकता है जिसके परिणाम भयंकर हो सकते हैं भूकंप के दौरान हम अपनी और दूसरों की जान को कैसे बचाएं इसके लिए हमें कौन-कौन सी सावधानी बरतनी चाहिए यह सभी को जानना जरूरी है। इसके लिए बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जन जागरूकता हेतु नाटक के माध्यम से इसे दिखाया जाने का काम किया गया कि भूकंप आने के पहले भूकंप के समय और भूकंप का झटका रोकने के बाद हम लोगों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। यह नाटक मां उग्र तारा एडवर्टाइज एंड सेल्स के बैनर तले किया गया जिसे आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बिहार सरकार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखीसराय के तत्वाधान में किया गया। भूकंप से बचाव का मंत्र – झुको, ढको, पकड़ो, को टीम लीडर धनंजय कुमार ,देवांशु कुमार,अनिता देवी,शुभम कुमार,सपना कुमारी,निलेश कुमार,शिवम कुमार,रामप्रवेश कुमार,कल्लू कुमार,अर्जुन कुमार आदि द्वारा बताया गया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
