• Sun. Feb 15th, 2026

भीषण सड़क दुर्घटना के घायलों का सुध लेने अस्पताल पहूंचे सदर विधायक मनीष जायसवाल, दिखाई संवेदनशीलता

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 2, 2022

——
बीती रात्रि कटकमसांडी-हजारीबाग पथ में भीषण सड़क दुर्घटना में तीर्थ यात्रा कर लौट रहें उड़ीसा की एक यात्री बस में बैठे 04 जन काल के गाल समा गए वहीं करीब ढाई दर्जन लोग घायल हैं। घटना की जानकारी पाकर सुबह सदर विधायक मनीष जायसवाल और समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह एचएमसीएच पहुंचे और घायलों से मिलकर उनकी सुध ली। यहां उपस्थित जिला प्रशासन के अधिकारियों और अस्पताल प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों से भी इलाज से संबंधित जानकारी ली और बेहतर इलाज का आग्रह किया ।

विधायक मनीष जायसवाल ने घटना पर गहरा शोक प्रकट किया और का हाल ही में जिले के टाटीझरिया में हुए घटना से हमरे नहीं थे कि दोबारा इस प्रकार की भीषण सड़क दुर्घटना जिसमें लोगों की जाने जा रही है बेहद की कष्टकारी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन तत्पर है और उड़ीसा तक शवों के भेजने की प्रक्रिया चल रही है बाकी अस्पताल प्रबंधन घायलों के इलाज को लेकर सक्रिय है। उन्होंने घायलों से मिलकर उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की जरूरत पर मैं आपके साथ हूं ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *