
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

भीषण गर्मी को देखते हुए जल होता जूझ निरसा के लोगों नें स्वच्छता पेयजल अभियंता धनबाद को आवेदन देकर

निरसा गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना टुंडी ग्रामीण जलापूर्ति को अभिलंब चालू करने नया चापाकल गाड़ने में तेजी लाने खराब चपकालों को मरम्मत कराने के संबंध में ध्यान आकृष्ट किया है।
ग्रामीणों का कहना है कि धनबाद जिला के अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रमंडल एक और दो बाघमारा टुंडी पूर्वी टुंडी बलियापुर तोपचाची निरसा के तीनों प्रखंड गोविंदपुर झरिया धनबाद में भीषण पेयजल की समस्या उत्पन्न हो चुकी है। विभाग की लापरवाही के कारण आज लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे ऐसे। सरकार के द्वारा सभी प्रखंडों के प्रत्येक पंचायत में दस, दस चापाकल लगाने का कार्य शुरू किया गया लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण अभी तक 80% गावों में बोरिंग नहीं हुआ।
खराब चापाकल की मरमति भी नहीं हो रही है जिसके चलते जिले की जनता पानी के लिए तरस रही है।
किसी भी अवर प्रमंडल मैं सहायक अभियंता कनीय अभियंता नहीं है ताकि आम जनता जल संबंधित शिकायत करें अपने स्तर से जांच कर कर सभी टंकी में कनीय अभियंता कार्यालय में एक शिकायत रजिस्टर रखा जाए एवं समय-समय पर कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता निरीक्षण करें और आम जनता की शिकायत सुनकर इसका निष्पादन किया जाए
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
