• Thu. Feb 26th, 2026

भारत-यूएस रिश्ता 21वीं सदी के सबसे अहम संबंधों से एक: बाइडेन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 24, 2023

 

अमेरिका : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्हाइट हाउस पहुंचे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि मैं सम्मानित हूं कि लगभग 15 साल वर्षों में पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत गणराज्य के लिए एक आधिकारिक राजकीय यात्रा की मेज़बानी कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी आपका व्हाइट हाउस में स्वागत है। मैंने हमेशा विश्वास किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच यह रिश्ता 21वीं सदी के सबसे अहम संबंधों से एक है। हमारे संविधान के पहले शब्द यही है कि ‘हम, देश के नागरिक’। उन्होंने कहा कि आपके सहयोग से, हमने स्वतंत्र, खुले, सुरक्षित और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के लिए क्वाड को मजबूत किया है।

पीएम मोदी का संबोधन

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्हाइट हाउस के प्रांगण में उपस्थित जन-समुदाय संबोधित करते हुए कहा कि आज व्हाइट हाउस में शानदार स्वागत समारोह से एक प्रकार से भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान और गौरव है। ये सम्मान अमेरिका में रहने वाले 4 मिलियन से अधिक भारतीय लोगों का भी सम्मान है। पीएम बनने के बाद मैं कई बार व्हाइट हाउस गया हूं। यह पहली बार है जब व्हाइट हाउस के दरवाजे इतनी बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए खोले गए हैं। पोस्ट कोविड काल में विश्व व्यवस्था एक नया आकार ले रहा है। इस कालखंड में भारत और अमेरिका की दोस्ती पूरी दुनिया की ताकत को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। दोनों देश वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धता के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

भारतीयों में उत्साह

व्हाइट हाउस के कैंपस में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग भी पहुंचे। पीएम के आगमन से पहले पेन मसाला ग्रुप ने व्हाइट हाउस में बॉलीवुड के गाने गाए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *