
इस्लामाबाद: भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के बाद इन दिनों पाकिस्तान में बौखलाहट है।
पाकिस्तान को इस बात का भी दर्द है कि सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भारत गए और इस्लामाबाद नहीं आए। यही नहीं भारत ने यूक्रेन पर दुनिया को सहमत करके बड़ी कूटनीतिक सफलता हासिल की।

भारत की इस कामयाबी पर कई पाकिस्तानी बौखलाए हुए हैं और वे गजवा-ए-हिंद लड़ने की धमकी दे रहे हैं। पाकिस्तानी यूट्यूबर साना अमजद के साथ बातचीत में एक पाकिस्तानी ने तो यहां तक कह दिया कि भारत एक दिन पाकिस्तान का हिस्सा होगा। इस साना ने भूख से बिलबिला रहे पाकिस्तानियों की हालत बयां करके उसकी बोलती बंद कर दी।

पाकिस्तानी नागरिक इकबाल ने साना से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान आजादी के समय भारत से आगे था। भारत की मुद्रा हमसे पीछे थी। हमारे शासक अच्छे नहीं आए, इसलिए हम पीछे हो गए। हमारे पास वह सबकुछ है जो भारत के पास नहीं है। हमारे पास जमीन, पहाड़ और ग्वादर है। साना ने पूछा कि क्या हमने इसका फायदा उठाया। इस पर इकबाल ने कहा कि एक दिन भारत पाकिस्तान का हिस्सा होगा। हमें गजवा-ए-हिंद भी लड़ना है।
साना ने कहा कि हमारे मुल्क में खाने के लाले पड़े हैं और लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं। आप ऐसी बात कर रहे हैं।
इस पर इकबाल ने कहा कि वह पूरे होश में यह बात कर रहे हैं। साना ने कहा कि सऊदी प्रिंस भारत नहीं आए, वह भारत गए। दुनिया के अन्य बड़े नेता अब पाकिस्तान नहीं आना चाहते हैं। अमेरिका, ब्रिटेन समेत दुनिया के बड़े नेता भारत पहुंचे थे। इस पर इकबाल ने दावा किया कि कुछ लोग हमारे देश को पीछे करके दिखा रहे हैं। उसने कहा कि हम पाकिस्तानी हैं और हम उसकी बात करेंगे।
वहीं एक अन्य पाकिस्तानी ने कहा कि भारत ने रूस की तकनीक को चुराया है।
साना से बातचीत में उसने दावा किया कि भारत ने ब्रह्मोस की तकनीक को रूस से चुराया है। इस पर सारा ने उसे करेक्ट किया कि इस मिसाइल को भारत ने रूस के साथ मिलकर बनाया है। भारत की काबयाबी पर उसने कहा कि हिंदुस्तान एक मंडी है जिससे सभी देशों को आकर्षित किया है। चंद्रयान से लेकर जी 20 तक की कामयाबी पर कई ऐसे भी पाकिस्तानी है जो भारत की तारीफ कर रहे हैं। वे अपनी सरकार को नसीहत दे रहे हैं कि भारत से सीखो और अपनी नीतियों में सुधार करो।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
