
हजारीबाग : सदर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रखंड अध्यक्ष अजित कुमार सिंह के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत पौता पहाड़ी से मरहेता, तुरांव से वापस मरहेता चौक पर भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की 134 वीं जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण करते ही भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आम सभा तब्दील हो गई ।
सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह मौलाना आजाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद जो अरबी और फारसी के विद्वान थे, स्वाधीनता संग्राम में इस सदी के प्रारंभ मे ही कुद पड़े थे । प्रथम महायुद्ध 1914 – 1918 और द्वितीय महायुद्ध 1939 – 1945 दोनों महायुद्धों के काल में कारावास भुगतने वाले संभवत : वे ही एक मात्र नेता थे । मदीना के मुफ्ती का यह पौत्र मुस्लिमों को संगठित कर देश के राष्ट्रीय प्रवाह में कायम रखने में सफल रहा ।
भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में अपना विचार रखते हुए हजारीबाग सभा प्रभारी डाॅ. आरसी प्रसाद मेहता ने कहा कि पिछले सात सितम्बर से भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का कन्या कुमारी से जारी है जो बारह राज्यों एवं दो केन्द्रशासित प्रदेशों से 3,570 कीमी दूरी तय कर जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी । उसी तर्ज पर हमें भी जिला के सभी प्रखंड, पंचायत से बुथ स्तर पर भारत जोड़ो कार्यक्रम को जारी रखना रहेगा ।
मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि शशि मोहन सिंह, विरेन्द्र कुमार सिंह उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, मंडल अध्यक्ष लालधारी राम ,जावेद इकबाल, उपेन्द्र कुशवाहा, राम चन्द्र मेहता, मो. हमजा, मो. मिन्हाज, अनवर हुसैन, ललिता देवी, मोहन राम, अनिता देवी, मोनिका देवी, नीलिमा कुमारी, कांति देवी, सुरेश चन्द्र मेहता, टिंकू महतो, दिनेश कुमार, राजेन्द्र राम, अर्जुन कुमार, गुलशन कुमार के अतिरिक्त कई कांग्रेसी महिला एंव पुरूष कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
