• Fri. Jan 2nd, 2026

भारत जोड़ो आंदोलन पदयात्रा में शामिल हुए कई कांग्रेसी कार्यकर्ता

ByAdmin Office

Jan 7, 2023

 

दारु//प्रखंड अंतर्गत झुमरा से डीपू चौक तक शनिवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो आंदोलन पदयात्रा निकाला। इस पद यात्रा मे प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शशि मोहन सिंह, बीस सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष कैलाश पति देव, प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र यादव, महासचिव विजय राम, महामंत्री राजू प्रसाद, दिगंबर प्रसाद मेहता, नियामत, एंजुल अंसारी, सहदेव यादव, हारून इत्यादि कई कार्यकर्ता शामिल थे। 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शशि मोहन सिंह ने बताया कि भारत जोड़ो आंदोलन का उद्देश्य पूरे भारत के लोगों को एकत्र करना एवं भ्रष्टाचार तथा मंहगाई को जड़ से खत्म करना कांग्रेस का उद्देश्य है। जब भारत के अंदर कांग्रेस की सरकार थी तो गैस ₹600 में मिलता था जबकि अभी ₹1100 में मिलता है। महंगाई चरम पर है साथ ही भ्रष्टाचार पर कोई लगाम नहीं ऐसी सरकार को 2024 में जनता उखाड़ फेकेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *