
भारतीय मजदूर संघ से संबंधित भारतीय उर्वरक श्रमिक संघ का बैठक श्री गणपति बाउरी की अध्यक्षता में हरि मंदिर राजा बस्ती सिंदरी में हुई। बैठक में भारतीय मजदूर संघ धनबाद जिला के अध्यक्ष बलदेव महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे श्री महतो ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार से झारखंड राज्य क्यों बना इसलिए बना झारखंड के लोगों का आर्थिक शैक्षणिक स्वास्थ्य एवं अन्य स्थिति में सुधार हो आर्थिक ग्रोथ बड़े लेकिन आज भी झारखंड के लोगों का आर्थिक स्थिति निम्न है जबकि झारखंड राज्य एक रतनगर्भा राज्य मानी जाती है।

झारखंड में सब कुछ रहने के बावजूद भी झारखंडी लोगों का दशा में कोई सुधार नहीं हुआ है इसका मुख्य कारण अशिक्षा है । यहां के लोगों में जागरूकता नहीं है आज भी झारखंड के हिस्से का नौकरी एवं अन्य सुविधा बाहरी लोग ले रहे हैं इसके विरोध में आगामी तय सीमा में एक विशाल धरना प्रदर्शन HURL गेट में करने का निर्णय हुआ है ।

इसी का निमंत्रण आज राजा बस्ती मैं देने आया हूं आप लोगों से निवेदन है कि आपलोग अपने पूरे परिवार के साथ जो मेला देखने जाते हैं उसी प्रकार अपने बाल बच्चों सहित धरना स्थल पर पहुंचने का कष्ट करें ताकि अपना अधिकार HURL प्रबंधन से ले सकते हैं वरना एक डेढ़ महीना के बाद आप कहीं के नहीं रहेंगे और सारे बाहरी लोग आपका अधिकार छीन लेंगे यही समय है आपको जगने का बैठक में उर्वरक श्रमिक संघ के महामंत्री जयदेव महतो और अध्यक्ष शिवलाल रजवार ने कहा कि आप लोगों को जगाने आया हूं अब हम लोगों से यहां के गरीब लोगों का स्थिति बेरोजगार लोगों का स्थिति शिक्षित बेरोजगारों का स्थिति देखा नहीं जा रहा है मां बहन का स्थिति देखा नहीं जा रहा है बर्दाश्त के बाहर हो गया है आप लोगों से निवेदन है कि आप लोग अधिक से अधिक संख्या में आगामी तिथि को HURL गेट पहुंचने का कष्ट करें बैठक में मुख्य रूप से जोगाय रजवार अजय बावरी विनोद बावरी सचिन बावरी जितेंद्र बावरी राकेश बावरी शक्ति बावरी आदि काफी संख्या में नौजवान उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
