
आज कांग्रेस मुख्यालय में असम के मुख्यमंत्री के इशारों पर राहुल गांधी को शंकरदेव जी के जन्म स्थान स्थित मंदिर में जाने से रोका गया उसी के विरोध में हज़ारीबाग़ कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में असम के मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा का विरोध काला पट्टी लगाकर एवम मौन प्रदर्शन कर किया गया । इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव ने कहा असम के मुख्यमंत्री देश के सबसे भष्ट मुख्यमंत्री है और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अपार सफलता से घबरा कर कांग्रेस के झंडे और पोस्टर को अपने गुंडों के द्वारा फड़वान और यात्रा पर पथराव करवाना यह उनकी घबराहट दर्शाती है और सरकार की प्रशासनिक विफलताओं में भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए इस कृत को अंजाम दिया गया । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर हमला किया गया जिसमें असम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट आयी । आज भाजपा सरकार राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोक रही है। भाजपा सरकार को आस्था पर पहरा लगाने का हक किसने दिया?यह अन्याय है, हम इसके खिलाफ लड़ते रहेंगे। राहुल गांधी के समर्थन में एकजुट होकर असम के मुख्यमंत्री को सबक़ सिखाने का काम करेंगे । इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत,अशोक देव,प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा,बिनोद सिंह,निसार खान,दिलीप रवि,नरेश गुप्ता,यमुना यादव,भालचंद्र मिश्रा,कृष्णा किशोर प्रसाद,युवा ज़िला अध्यक्ष प्रकाश यादव,परवेज अहमद, रितेश,मो मुस्ताक,रघु जायसवाल,अमर सिंह यादव,डॉ भैया असीम,रामकुमार पटेल,विजय सिंह,कमरुद्दीन ,टीभा महतो ,रिकू डीस उपस्थित रहे ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
