
*भाजपा विधायक ढुलू महतो के नेतृत्व में धनबाद में निकला, 45 किलोमीटर तिरंगा यात्रा,विधायक दल के नेता बाबू लाल मरांडी भी था शामिल*

धनबाद से बाघमारा के बीच भाजपा ने करीब 45 किलोमीटर तक मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली . इस तिरंगा यात्रा में जिले भर से हजारों लोग शामिल हुए. यात्रा के समापन स्थल धनबाद का इंडोर स्टेडियम में सभा हुई.

इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी व विशिष्ट अतिथि के रूप में धनबाद सांसद पीएन सिंह शामिल हुए. मंच पर विधायक ढुलू महतो और उनकी पत्नी सावित्री देवी समेत भाजपा के कई छोटे-बड़े नेता मौजूद रहे.
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा द्वारा निकाली गयी 45 किलोमीटर की मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक है. देश की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा का आह्वान किया है, ताकि लोगों के दिलों में देशभक्ति का संचार हो. यह अभियान सिर्फ सरकारी संस्थानों तक ही सक्रिय नहीं होना चाहिए, बल्कि जन-जन का यह पर्व बने, हमें यह सुनिश्चित करना है.
उन्होंने कहा कि तिरंगा के जरिए भाजपा कोई राजनीति नहीं कर रही है, बल्कि कांग्रेस नेताओं पर भारत विभाजन का आरोप है. 14 अगस्त को उन लोगों के हस्ताक्षर से ही भारत का विभाजन हुआ था. सभा स्थल पर झारखंडी नृत्य व संगीत का आयोजन किया गया है. इस दौरान एक से बढकर एक नृत्य प्रस्तुत किये गये.
विधायक ढुलू महतो के बड़े भाई शत्रुघ्न महतो माटीगढ़ पहुंचे और कार्यकर्ताओं के बीच तिरंगा झंडा का वितरण किया. यहां प्रखंड अध्यक्ष बच्चू राय, राजू शर्मा, प्रकाश चोहान, मंजीत सिंह, सुनील चौहान, जीतन भुइयां, गोपाल महतो, बंटी हरि सहित कई पंचायतों के मुखिया आदि शामिल थे. यहां से जुलूस धनबाद की ओर कूच कर गया.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
