
हजारीबाग के जाने – माने युवा समाजसेवी सह स्वच्छता स्वास्थ्य एवं पर्यावरण समिति के सोशल मीडिया प्रभारी सह भाजयुमो (BJYM) जिला कार्यसमिति सदस्य हितेश रंजन और उनके पिता खादी ग्राम उद्योग बड़ा बाज़ार हज़ारीबाग़ के व्यवस्थापक राम प्रवेश ठाकुर जी द्वारा हज़ारीबाग़ मुर्दा कल्याण समिति के अध्यक्ष सह रोटी बैंक के संचालक मो. खालिद जी को अपने इच्छा अनुसार रोटी दान किया !

हितेश रंजन ज़ी का यह कहना है की रोटी दान करने से बहुत सारे असहाय लोगों को खाना मिल सकता है जो की कभी – कभी इन्हें भूखा भी रहना परता है , इसीलिए मेरा यह प्रयास है की उन्हे एक वक्त का खाना मिल सके तथा कोई भी भूखा न रह सके ! तथा उन्होने यह भी कहा की हर मनुष्य का यह फर्ज बनता है की वह समाज सेवा में अपना एक कीमती वक्त जरूर दें और पुण्य का भागी जरूर बनें। हितेश रंजन ने यह भी कहा की आप सभी हज़ारीबाग़ वासियों का प्यार और आशीर्वाद का ही फल है की मैं आपलोगों के बिच रहकर समय – समय पर सामाजिक कार्यों में लगा रहता हूँ , बस ऐसे ही अपना आशीर्वाद मुझ पर बनाते रहिये।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
