
बड़कागांव संवाददाता

बड़कागांव : भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल कमेटी के तत्वाधान में नापोखुर्द में बने बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर 147 वीं जयंती व झारखंड राज्य की 22 वीं झारखंड स्थापना दिवस मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष अशोक साव ने किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सह भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूनम साहू ने कहा कि अपने धर्म, संस्कृति व जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए ब्रिटिश शासकों के खिलाफ बिगुल फूंक कर आदिवासियों का शोषण से मुक्ति दिलाने का काम किया। वहीं सांसद प्रतिनिधि बेचन साव ने कहा कि वे हमेशा शोषित वंचित समाज की लड़ाई लड़े। मंडल कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी ने कहा कि 15 नवम्बर 1875 के दशक में छोटा किसान के गरीब परिवार में इनका जन्म हुआ था एवं बहुत ही कम उम्र में इन्होंने अपने हक एवं अधिकार की लड़ाई में आगे आकर लोगों को सशक्त एवं मजबूत बनाने का कार्य किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अशोक साव, किशोर राणा, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, मुकेश साव, राजेश कुमार, सुरेश कुमार, अजीत कुमार, दीलीप राम, सुनील साव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
