
संवाददाता : बरही

केंद्रीय वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अंतरिम बजट पेश किया। उन्होंने परम्परा को जारी रखते हुए अंतरिम बजट में कोई लोक लुभावन घोषणाएं नहीं की, जो स्वागत योग्य है। इस अंतरिम बजट में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी विशेष ध्यान रखा गया है। सरकार ने मध्यम वर्ग के लोगों के लिए आवास योजना लाएगी, मत्स्य सम्पदा योजना से लगभग 55 लाख मध्यम परिवार को लाभ मिलेगा। 4 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है, आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओ को सशक्त बनाने हेतु स्किल इंडिया मिशन में लगभग डेढ़ करोड़ युवाओं को ट्रेंड किया गया। पूर्व विधायक श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान का जो नारा दिया है उसको धार देते हुए वित्त मंत्री सीतारमण जी ने इंफ्रास्ट्रक्चर में विकास के लिए कुल बजट का 11.1 प्रतिशत से ज्यादा राशि खर्च का प्रावधान किया है जो स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट जनाकांक्षाओं को पूरा करने वाला है यह बजट।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
