• Thu. Feb 26th, 2026

भाजपा नगर मंडल की टिफिन बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया गया बल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 16, 2023

 

अंकित केशरी (avn)

झरिया। कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय मे झरिया विधानसभा स्तरीय टिफिन बैठक का आयोजन धनबाद महानगर अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सिंह जी की अध्यक्षता मे हुई। उक्त बैठक मे मुख्यरूप से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री सरोज सिंह जी उपस्थित थे। बैठक मे महाजनसम्पर्क अभियान के तहत चलाये जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल करने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुये जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा की कार्यकर्त्ता विधानसभा के प्रत्येक घरों मे जाये एवं अपनी सरकार की उपलब्धि को बताएं। किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार देखें वह मुखर होकर विरोध करें, जनता की हर समस्याओं में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। सभी कार्यकर्त्ता अपने-अपने घरों से टिफिन लेके आये एवं बैठक के बाद सामूहिक रूप से भोजन किया। बैठक का संचालन धनबाद महानगर उपाध्यक्ष उमेश यादव ने किया। मौके पर श्रवण राय, सुमन अग्रवाल, शैलेश सिंह, अखिलेश सिंह, बाबू जैना, संतोष सिंह,अरुण साव, संतोष शर्मा, अभिषेक पांडे, सुजीत सिन्हा, स्वरूप भट्टाचार्य, दिलीप भारती, सुनील पासवान, दिलीप आडवाणी, धीरज महतो, विशाल श्रीवास्तव, रोहित बीड, शशिकांत निराला,सुषमा गुप्ता, मयूरी ओझा, उमा भट्टाचार्जी, मनोज प्रसाद, राहुल गुप्ता, वीरेंद्र वर्मा, अमर कुमार, विजय सिंह, नीरज तिवारी, चीकू महतो, विश्वजीत पांडे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *