
अंतर्कथा प्रतिनिधि

झरिया/बोरागढ़ : चार फरवरी से ग्यारह फरवरी तक भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान के तहत आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह एक दिवसीय प्रवास को लेकर बोरागढ़ 36 नंबर बूथ पर बूथ अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। जहा सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित एवं नमन कर उन्हे अपनी भावमीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर समर्पण दिवस मनाया। उसके उपरांत बूथ का सत्यापन कर स्थानीय लोगों के बीच जा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा कर उन्हे आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा एवं मोदी जी के हाथो को मजबूत करने का आह्वाहन किया वही इस दौरान वहा जगह जगह दीवार लेखन कार्य और कमल का निशान बनाने का कार्य हुआ।वही श्रीमती रागिनी सिंह 24 घंटे का प्रवास कर विभिन्न बूथों पर जा स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उन्हे भाजपा और मोदी जी के हाथो को मजबूत करने को लेकर प्रेरित करेंगी। इस दौरान मुख्य रूप से राघवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह संतोष सिंह रामप्रकाश सिंह सुखदेव सिंह इंद्रजीत सिंह अनीत सिंह अनिल सिंह संतोष शर्मा श्री रूपेश कुमार किशोर झा श्री अशोक महतो सुधांशु रावत शंकर कुमार दिलीप कुमार राजकुमार सिंह विष्णु शंकर सिंह सुप्रियो रंजन शंकर लोहार किशोर झा अवनिकांत दुबे महेश सिंह रंजीत राय बृजेश सिंह आशीष रंजन खुशलाल शर्मा सुनील रजक विमल सिंह उमेश प्रसाद तरूण राय पारस सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
