• Wed. Feb 25th, 2026

भाजपा का विशाल लाभार्थी सम्मेलन में उमड़ा जनसमूह, सांसद व पूर्व विधायक ने गिनाई पीएम की उपलब्धियां

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 30, 2023

चौपारण
नगर भवन चौपारण के समीप भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन सम्पन्न हुवा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा व संचालन सांसद प्रतिनिधि मुकुन्द सिन्हा ने किया। मुख्यतिथि के रूप में सांसद जयन्त सिन्हा व विशिष्ठ अतिथि के रूप में बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव उपस्थित रहे। सुबह से लगातार हो रहे बारिश के बावजूद लाभार्थियों का जनसमूह उमड़ पड़ा। वक्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यो का गुणगान किया वही जयन्त सिन्हा को फिर से सांसद व मनोज यादव को फिर से विधायक बनाने की बात कही। सम्मेलन में बरही, चौपारण, चंदवारा व पदमा प्रखण्ड से लाभार्थी उपस्थित हुए थे। इस दौरान दूसरे दल को छोड़कर कई लोगों ने सांसद व पूर्व विधायक की उपस्थित में भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर जिला अशोक यादव, महामंत्री सुनील साहु,उपाध्यक्ष राजेश सहाय, रमेश ठाकुर, रामस्वरूप पासवान, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, सदस्य राकेश रंजन, आरती कौशल, प्रीति गुप्ता, मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक, मुखिया प्रतिनिधि राजदेव यादव, मुखिया अर्जुन सिंह, मुखिया मंटु सिंह, पप्पू कुमार, शौकत खान, संतोष सिंह, सुखदेव पासवान, राजेन्द्र चंद्रवंशी, अर्जुन साहु, सीताराम साहु, जनार्दन सिंह, राकेश पाण्डेय, रंजन सिंह, बिनोद यादव, दयानंद पांडेय , चंदवारा से मंडल अध्यक्ष द्धारिका यादव, जिप प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, सांसद प्रतिनिधि चंद्रभूषण साहु, पदमा से मंडल बाबुलाल मेहता, सांसद प्रतिनिधि अजय मेहता, सुबोध यादव, अवध यादव, नारायण यादव, बरही से मुखिया संघ अध्यक्ष बिजय यादव, मुखिया खीरु यादव, कांति देवी, मंगलदेव यादव, हरेंद्र गोप, चौपारण महामंत्री आशीष सिंह, अरविंद सिंह, रंजन सिंह, आशीष गुप्ता, गजाधर प्रसाद, सीताराम साहू,
समेत बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

…………………………………………………………
केंद्र विकास का कार्य कर रही और राज्य सरकार विनास का कार्य कर रही है : जयन्त सिन्हा
……………………….
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद जयन्त सिन्हा पीएम मोदी व अपने कार्यो का लेखाजोखा पेश करते हुए कहा कि केंद्र सरकार विकास के कार्य कर रही है और राज्य सरकार विनास का कार्य कर रही है। भाजपा निःस्वार्थ भाव से सेवा करती है राज्य के सत्ताधारी दल मेवा खाने का कार्य कर रही है। नौ वर्षो में पक्का घर, निःशुल्क गैस चूल्हा, घर घर पानी देने का कार्य कर है। बुनियादी सुवधियो बढ़ी है। चार करोड़ पक्का अनाज, करोड़ों को कोरोना टीकाकरण किया गया। लाभ की राजनीति किया लोभ की राजनीति नही की। यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए काफी काम किये हैं। कहा कि लोकसभा क्षेत्र में 17 सौ आँगबाड़ी केंद्र में 600 सौ का सुंदरीकरण का कार्य हमने किया। 436 भवन का निर्माण कर बच्चों का भविष्य गढ़ने का कार्य कर रहे है।उच्च विद्यालयों का चाहरदीवारी और कम्प्यूटर व्यावस्था करवा रहे है। मोदी जी के दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि जिला खनिज मद की राशि जिला से जिले का सर्वागिण विकास हो रहा है। गिरिडीह से रांची तक इंटरसिटी का परिचालन शुरू होगा ।
……………………………….

डोर टू डोर जंनसंपर्क से भाजपा पर लोगों का विश्वास बढ़ रहा है : मनोज यादव
…………………………
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने हर घर के विकास की रुपरेखा रची है। हर हर मोदी, घर घर मोदी का नारा हर घर में उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए जनकल्याण कारी कामों से सिद्ध हो रहा है। कहा कि सांसद जयंत सिन्हा 2024 में भी रिकार्ड मतों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने बरही विधानसभा में जारी भ्रष्टाचार पर चुटकी लेते हुए कहा कि यहां के अंचल और प्रखंड में जमकर कमीशन खोरी हो रही है। कमीशन आधा अधिकारी कर्मचारी लेते हैं और आधा चतरा मोड जाता है। उन्होंने समारोह में बरसात के बावजूद लोगों के आने विशेषकर महिलाओं के आने पर धन्यवाद अर्पित किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *