
केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

केरेडारी : भारतीय जनता पार्टी के हजारीबाग लोक सभा चुनाव प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में केरेडारी के कृषि फार्म मैदान में विशाल जन सभा का आयोजन 17 मई को किया गया! कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह और संचालन केरेडारी भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव ने किया! कार्यक्रम की शुरुआत में मां अष्टभुजी का मेमोंटो देकर व माला पहनाकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया!कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उतर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नरेंद्र मोदी के दस साल के कार्यकाल तो ट्रेलर है पूरी फिल्म तो चार जून के बाद दिखाई जाएगी! मैं यहां कमल खिलाने भर नहीं आया हूं विरोधियों के जमानत जब्त कराने आया हूं! मैं यहां केवल कमल खिलने नहीं आया हूं बल्कि विरोधियों के जमानत जप्त करने आया हूं ! भारत का प्रधानमंत्री गरीबों का हितैषी है और आजाद भारत के आज तक के इतिहास में अभी तक ऐसा प्रधानमंत्री कभी नहीं हुआ है! जो 18 घंटे से अधिक गरीबों के लिए, किसानों के लिए , मजदूर के लिए , दलित , आदिवासी , पिछड़ों के लिए दिन-रात काम करता है ! विरोधी दल के भ्रष्टाचारी नेताओं ने एक ठग बंधन बनाया है केवल इसलिए ताकि वह गरीबों के मसीहा एक गरीब मां-बाप का बेटा को प्रधानमंत्री के कुर्सी से हटा सके! लेकिन मैं विरोधियों से कहना चाहूंगा कि तुम मोदी को हटाने की योजना बनाते रहो उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री वाली जनता उनके समर्थन में खड़ी है ! यह जो इंडी गठबंधन और कांग्रेस के भ्रष्टाचारी नेताओं के घर से पैसे मिल रहे हैं इन सभी पैसों का उपयोग गरीबों की भलाई में लगाया जाएगा ! देश को सेवक चाहिए शोषण और भ्रष्टाचार करने वाला नहीं ! आप सभी जनता के आशीर्वाद से गरीब मां-बाप का बेटा एक ओबीसी समाज से आने वाला व्यक्ति तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहा है और उन्होंने वादा किया है कि 4 जून के बाद 3 करोड़ गरीबों का घर और बनाया जाएगा और अगले 5 सालों तक मुफ्त में अनाज भी दिया जाता रहेगा ! जनता ने तय कर लिया है कि पिछले 70 सालों में गरीबों का हक खाने वाली भ्रष्टाचारी कांग्रेस पार्टी को मौका नहीं देगी |आज 56 इंच के सीने वाला देश की रक्षा कर रहा है और इसलिए दुश्मन पड़ोसी देश भी भारत से डर रहे हैं! विरोधी अफवाह फैला रहे हैं कि प्रधानमंत्री संविधान को बदल देंगे सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि बाबा साहब अंबेडकर का बनाया हुआ संविधान ही हमारे लिए धर्म ग्रंथ है और हम संविधान के साथ कोई बदलाव नहीं करेंगे ! कांग्रेस का फार्मूला है देश के खजाने पर पहला हक मुसलमान का है जबकि मोदी जी का फार्मूला है देश के खजाने पर पहला हक देश के गरीबों का है ! कमल फूल पर लक्ष्मी जी विराजमान होती है इसलिए दो नंबर पर बटन दबाना है और देश में खुशहाली लाना है ! मोदी मोदी जी ने आप लोग से एक निवेदन किया है कि जितना वोट 2019 में सभी भूतों पर दिए हैं उसमें 370 वोट और बढ़ाना है | आपका एक कमल का बटन दबाने पर कई आतंकवादी कब्रिस्तान में नजर आएंगे, पीओके भी भारत में आएगा , देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड भी लागू होगा , और गरीबों के जीवन से दुख भी दूर होगा ! आप लोगों से ही निवेदन है कि आने वाले

20 तारीख को जाना है सब कुछ भूल बस याद रखना है कमल का फूल::
उन्होंने जाते-जाते यह कहा कि आपका प्रत्याशी केवल मनीष जायसवाल ही नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी भी है इसलिए 20 तारीख को वोट देने से मैं दो नंबर पर कमल के छाप पर बटन दबाना है और मनीष जायसवाल को संसद एवं माननीय मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है! विवेकानंद सिंह ने कहा आप लोग मोदी जी के मन की बात को सुनते हैं वैसे ही यहां के धरतीपुत्र और यहां के बेटे भाजपा के प्रत्याशी मनीष जायसवाल जी के मन की बात सुनकर उन्हें लोकसभा भेजना है !!20 तारीख को दो नंबर पर बटन दबाकर मनीष जायसवाल को भारी से भारी मतों से विजई बनाना है
लोकनाथ महतो ने कहा कि
मनीष जायसवाल आपके घर का बेटा है आपका अपना बेटा है और पिछले 10 सालों में एक जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने सराहनीय कार्य किया है! सभा को बड़कागांव विधान सभा सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार सांसद प्रतिनिधि बद्री नारायण सिंह मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया! मौके पर रांची विधायक सीपी सिंह जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह बटेश्वर मेहता भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव राज्य सभा सांसद खीरू महतो शिवलाल महतो किसान मोर्चा रामगढ़ जिला प्रभारी राजू साव युवा मोर्चा जिला मंत्री अमित गुप्ता युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष शेर सिंह भाजपा नेता प्रीतम साव उपेंद्र आजसू पार्टी प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ महतो पंकज साहा सिंह गोविन्द माली समेत बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता समर्थक और महिला पुरुष मौजूद थे!
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
